प्रतापगढ़ एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित: अदम्य साहस और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर गैंगस्टर एक्ट के शातिर इनामिया अभियुक्तों की त्वरित एवं प्रभावी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें उपनिरीक्षक राहुल कुमार गौतम (थाना फतनपुर), उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार (थाना फतनपुर), उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव (थाना लीलापुर), उपनिरीक्षक राहुल कुमार (थाना कोतवाली नगर), उपनिरीक्षक रज्जन राव (थाना कंधई), आरक्षी हरेन्द्र सिंह (थाना लीलापुर), आरक्षी आशुतोष तिवारी (थाना फतनपुर) और आरक्षी अजीत शर्मा (थाना मानिकपुर) शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, साहस एवं तत्परता के साथ कर्तव्य पालन करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।