कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना का लाभ उठाएं दिव्यांगजन
बहराइच 16 दिसम्बर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणी के ऐसे दिव्यांगजन जिनकी ग्रामीण क्षेत्र रू. 40,080 तथा शहरी क्षेत्र में रू. 56400 से अधिक वार्षिक आय नहीं है तथा उनके पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र धारक व्यक्ति विभागीय वेबसाइट दिव्यांगजन डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन कर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि योजना अन्तर्गत चयनित दिव्यांगजनों को मा. जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण कराया जाता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः