सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास लखनऊ के सौजन्य से जानकीपुरम् विस्तार स्थित मदर्स प्राइड स्कूल के विशाल प्रांगण में *51 कुंडीय यज्ञ एवं वेद कथा* आयोजन को लेकर न्यास के प्रधान कार्यालय में बैठक हुई। न्यास के सचिव संतोष त्रिपाठी ने बताया की यज्ञ का आयोजन 14 जनवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। यज्ञाचार्य वैदिक विद्वान आचार्य विश्वव्रत शास्त्री रहेंगे। आयोजन में अलग-अलग 51 कुण्ड स्थापित होंगे। प्रत्येक कुण्ड पर 11-11 है यजमान पांच पालियों में वेदमन्त्रों से 1 लाख 51000 आहुतियां प्रदान करेंगे। आयोजन में वैदिक विद्वानों आचार्य सत्यकाम , स्वामी श्रद्धानंद, आचार्या प्रियंका शास्त्री, कविता सहगल आदि के भजनोपदेश भी होंगे। पूर्णाहुति के पश्चात् भव्य भंडारे का भी आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह दिव्य आयोजन अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न होगा। बैठक को देवेंद्र स्वरूप “अग्निहोत्री”, नवीन सहगल,संजय प्रसाद गुप्ता, सुरेश शर्मा, हीरामणि त्रिपाठी, अनुराग शास्त्री आदि ने संबोधित किया।