६ दिसंबर को देखते हुए अयोध्या पुलिस अलर्ट, इंस्पेक्टर ने व्यापारियों के साथ की अहम बैठक

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, उत्तर प्रदेश। रामनगरी अयोध्या में ६ दिसंबर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ कर लिया है। इसी क्रम में, कोतवाली अयोध्या के इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में अयोध्या व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने व्यापारियों से संवाद करते हुए बताया कि ६ दिसंबर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, और पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से विशेष रूप से यह अपील की कि वे अपने दुकान-प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा और ट्रैफिक पर विस्तृत चर्चा बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि ६ दिसंबर को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में कड़ी निगरानी, फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत करने का प्रस्ताव इस अवसर पर, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, और अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के समापन पर, व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने नवागत इंस्पेक्टर अयोध्या, पंकज सिंह, का अंग वस्त्र व चित्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत भी किया।