महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में श्रीरामार्चा महायज्ञ और पुण्यस्मरण का ज्ञान भंडार महामहोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में कर दिया गया है। 27 नवंबर 2025 को आरंभ हुआ यह महापर्व 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य आकर्षण इस महायज्ञ का मुख्य आकर्षण श्रीरामअर्चा है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तजन भगवान श्रीराम की विशेष विधि से अर्चना कर रहे हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सामूहिक रामनाम जप, भजन–कीर्तन और पुष्प–अर्पण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। संत–महात्माओं के सान्निध्य में हो रहा यह अनुष्ठान दूर-दूर से आए भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और शांति प्रदान कर रहा है। आयोजन और भक्तों की अपील मुख्य आयोजन की जिम्मेदारी श्रीमदादास जी महाराज के मार्गदर्शन में पूरी की जा रही है। देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु इस दिव्य कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ यह दर्शाती है कि यह रामअर्चा महायज्ञ अयोध्या में एक बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक महापर्व को सफल बनाने की भावुक अपील की है।