सड़क दुर्घटना में दरोगा घायल: प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा इलाके में बाइक अनियंत्रित होने से हादसा

सड़क दुर्घटना में दरोगा घायल: प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा इलाके में बाइक अनियंत्रित होने से हादसा

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

 

प्रतापगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में कंधई थाने के उप निरीक्षक पवन कुमार यादव घायल हो गए। यह घटना मंगलवार शाम आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आमापुर बाजार के पास हुई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उप निरीक्षक यादव अपनी बुलेट बाइक से ड्यूटी पर थाने लौट रहे थे। आमापुर बाजार के पास अचानक एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। पवन कुमार यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और कंधई थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह तीन दिन की छुट्टी के बाद अपने घर से थाने वापस आ रहे थे। कंधई थाना प्रभारी (एसओ) सतेन्द्र कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक पवन यादव को तत्काल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने पुष्टि की कि उनकी स्थिति अब सामान्य है और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।