अयोध्या में छलक रही भक्ति: लक्ष्मण किला में श्री सीताराम विवाह महोत्सव प्रारंभ

 

रामलीला मंचन के साथ लक्ष्मण किला में गूँजा सीताराम विवाह महोत्सव

श्री सीताराम विवाह महोत्सव 26 नवंबर तक लक्ष्मणकिला में धूमधाम से मनाया जायेगा

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री लक्ष्मणकिला परिसर में श्री सीताराम विवाह महा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है, जो 26 नवंबर 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। वर्तमान महंत मैथिली रमन शरण जी महाराज श्री लक्ष्मण किला धीश की अध्यक्षता में इस पावन महोत्सव का आरंभ हुआ। मुनि आगमन से लीला का शुभारंभ हुआ, जिसकी गूँज राजा दशरथ के सम्मान भरे शब्दों से सुनाई दी “मुनि आगमन सुना जब राजा। मिलन गयउ लै बिप्र समाजा प्रमुख कार्यक्रम एक दृष्टि में 21 नवंबर (प्रारंभ): मुनि आगमन से लीला का मंचन शुरू हुआ। 21 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक नित्य प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। 24 नवंबर: इस दिन पूजा, मटकोर, गिरजा पूजन, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन होगा। 25 नवंबर महोत्सव का मुख्य आकर्षण, श्री सीताराम विवाह महोत्सव बारात, सायं 6 बजे से निकाली जाएगी। 26 नवंबर (समापन): कार्यक्रम का समापन श्री राम कलेवा के साथ होगा, जो सायं 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे श्री लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण ने बताया कि यह महोत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। अयोध्या नगरी भक्ति के रंग में रंगी हुई है और हर ओर सीताराम नाम की धुन गूंज रही है।