महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर आज श्रद्धेय नेताजी, आदरणीय मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक कार्यों से दी गई श्रद्धांजलि दिवंगत नेताजी को याद करते हुए, कार्यकर्ताओं ने कई सामाजिक कार्य किए। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए जिला अस्पताल: मरीजों को फल वितरण किया गया। चौक क्षेत्र: रेहड़ी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों को मिष्ठान (मिठाई) वितरित की गई। बड़ी बुआ: यतीमखाने में बच्चों को फल वितरित किए गए। ऐतिहासिक कार्यों को किया गया याद इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने मुलायम सिंह यादव के ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए जो देश में आज भी यादगार के रूप में विद्यमान हैं। उन्होंने विशेष रूप से शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को ससम्मान घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने और किसानों के खेतों की सिंचाई का शुल्क माफ करने जैसे फैसलों का उल्लेख किया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज का सामाजिक स्तर ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण कार्य किया, जिसके कारण आज प्रदेश की राजनीति में ओबीसी वर्ग का महत्वपूर्ण स्थान है।
उपस्थित पदाधिकारी इस श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो. हलीम पप्पू, डॉ. घनश्याम यादव, अपर्णा जैसवाल, शादाब खान, राजनाथ यादव, अजय यादव, वीरेंद्र गौतम, अनस खान, सुनील तिवारी, ओपी पासवान, विद्याभूषण पासी, अंसार अहमद बब्बन, गोविंद यादव, इश्तियाक खान, सगिर खान, और इफ्तिखार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।