अयोध्या में ई-रिक्शा चालकों की बैठक, सुरक्षा और सद्भाव पर कोतवाली प्रभारी ने दिया जोर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। कृष्णानंद फाउण्डेशन ई-रिक्शा ऑटो यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रामकथा पार्क के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें अयोध्या कोतवाल ने शिरकत की। कोतवाल महोदय ने ई-रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या एक संवेदनशील स्थान है और यहां आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी आवश्यक है। सुरक्षा और सहयोग की अपील कोतवाल ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों की पहचान करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। कोतवाल ने श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने पर विशेष बल दिया, ताकि पर्यटकों को सम्मान मिले और पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने अतीत में हुई लूट की घटनाओं का उल्लेख करते हुए चालकों को नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें। चालकों की समस्याओं पर आश्वासन
बैठक के दौरान ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिस पर कोतवाली प्रभारी महोदय ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ताकि चालकों को कोई असुविधा न हो। यूनियन का विस्तार और नव वर्ष समारोह इस अवसर पर, यूनियन की तरफ से कोतवाल साहब को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई और कृष्णानंद फाउण्डेशन ई-रिक्शा यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई, जिनमें श्री दीपक अग्रवाल को कृष्णानंद फाउण्डेशन ई-रिक्शा यूनियन अयोध्या कैंट का अध्यक्ष रमेश चंद्र दूबे को दर्शन नगर का अध्यक्ष श्री सौरभ श्रीवास्तव को कृष्णानंद फाउण्डेशन ई-रिक्शा युवक दल का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यह यूनियन धन उगाही के लिए नहीं, बल्कि ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है। यूनियन के महानगर अध्यक्ष विकास सिंह और शहजाद आलम ने संयुक्त रूप से सदस्यों से यूनियन को आगे ले जाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। महानगर संयोजक नारायण दूबे ने बताया कि यूनियन नवसंवत्सर के अवसर पर नववर्ष मनाएगी और 13, 14, 15 दिसंबर को व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगी।
बैठक में राम लखन गुप्ता, शिवपूजन मिश्रा, साबिर भाई, मनीष गौतम, मनोज गौतम, प्रिंस कौशल, प्रखर गुप्ता, घनश्याम, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राम शंकर वर्मा, बाबूराम, संदीप पांडेय, अरुण तिवारी, हरीश यादव, आशीष पांडे, हरिराम यादव, रामकुमार, विनय, रमेश, मोहम्मद अजहर, अनिल सिंह, गोविंद साहू, अरुण कुमार, लाल जी, कोमल यादव, संदीप विश्वनाथ अग्रहरि, वंश बहादुर तिवारी, संतोष यादव, गोलू, विवेक सिंह, प्रमोद दास, शिवम मिश्रा, राम निहाल, ओंकार सिंह, शिव शंकर मौर्य, पंचम चौहान, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, विमल, इस्माइल, दिनेश संगम, अमरनाथ पांडे, करमजीत पांडे, रोहित, दीपक अग्रवाल, रमेश चंद्र दुबे, फूलचंद, दीप नारायण पाठक, मोहम्मद कमर, दिनेश तिवारी, मनीष मिश्रा, सौरभ प्रसाद, गौरव कुमार, अंकित, राहुल, नूर आलम, इस्लाम अली, बनारसी, रमेश यादव, हरीश भाई, सुनील कुमार सहित करीब 200 ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।