रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। आज दिनांक 17/11/25 को समय करीब 16:30 बजे दो पहिया वाहन डिस्कवर गाड़ी संख्या UP51V3846 बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही थी जैसे ही तेंनुआ ओवर ब्रिज पर पहुंची थी कि पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक द्वारा उपरोक्त दो पहिया वाहन में टक्कर मार दी गई दो पहिया वाहन पर तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें 1- राम गरीब पुत्र सरजू निवासी भैरोपुर थाना कप्तानगंज उम्र करीब 70 वर्ष2-ज्योति पुत्री रामअशीष पता भैरोपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती उम्र करीब20 वर्ष 3-सोनू पुत्र स्वर्गीय राजेश निवासी अर्जुन वीरो थाना गौर जिला बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष है तीनों व्यक्ति को काफी चो टे हैं उपरोक्त घायल व्यक्ति को मौके पर पहुंचकर पीआरबी 112 की मदद से तुरंत सीएचसी हरैया लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा राम गरीब उपरोक्त को मृत घोषित किया गया
जबकि ज्योति को दवा इलाज के लिए सदर अस्पताल बस्ती भेजा जा रहा है तथा सोनू का दवा इलाज सीएचसी हरैया पर चल रहा है उपरोक्त घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है