बहराइच। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/25 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच से संबंधित बाइस्तवाह अभियुक्त नितिन मौर्या पुत्र संजय मौर्या निवासी कटका भगतपुरवा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को मुखबिर की सूचना पर कटका भगतपुरवा मे समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस हिरासत में मा0 न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता
नितिन मौर्या पुत्र संजय मौर्या निवासी कटका भगतपुरवा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में म0उ0नि0 रोशनी वर्मा . उ0नि0 हेमन्त कुमार सिंह . हे0का0 जुबेर अख्तर . म0आ0 नीतू मिश्र आदि उपस्थित रहे।