बहराइच 13 नवम्बर। उपाध्यक्ष सिचाई बन्धु राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कल्पीपारा कालोनी स्थित आफीसर्स फील्ड हॉस्टल में विगत दिवस सिंचाई बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा मोतीपुर कालोनी के जरजर आबासो को ध्वस्तीकरण करने एवं अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। रोमरी मरमरा ट्यूबवेल को विद्युत विभाग से सम्पर्क करके जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये गये। हरखापुर से चखरिया तक पूर्व में खड़न्जा लगा हुआ था जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया है उक्त खड्न्जे के मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक के अन्त में उपाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा समस्त नहरों को रबी फसली के संचालन के पूर्व नहर बन्दी अवधी में समस्त नहरों की सिल्ट सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः