21 नवम्बर को हॉन्टेड 3 D, गुस्ताख़ इश्क, मस्ती 4 और 120 बहादुर हो रही है रिलीज़

21 नवम्बर को हॉन्टेड 3 D, गुस्ताख़ इश्क, मस्ती 4 और 120 बहादुर हो रही है रिलीज़,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 14 नवंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

नवंबर का दूसरा सप्ताह समाप्त होते होते कई फिल्में रिलीज़ हुईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास बात नहीं बन पाई है, लेकिन आने वाली 21 नवंबर को कुछ खास फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं, जिनसे निर्माता और निर्देशकों को काफी उम्मीदें हैं। जिनमें हॉन्टेड 3 D, गुस्ताख़ इश्क, मस्ती 4 और 120 बहादुर मुख्य रूप से हैं।हॉन्टेड 3 D,,,,,, यह फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड ऑफ द घोस्ट का सीक्वेल पार्ट है। मिमेह चक्रवर्ती और चेतना पाण्डेय फिर अपने शानदार अभिनय के साथ नज़र आयेंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

120 बहादुर,,,,,, देश की सुरक्षा और जवानों की शहादत को लेकर यह फिल्म बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को जाने माने निर्देशक रजनीश ने निर्देशित किया है । यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

गुस्ताख़ इश्क,,,,, इस फिल्म की खासियत यह है कि इस फिल्म को गुलज़ार साहब ने लिखी है। और विभू पूरी ने इसे निर्देशित किया है। इस फिल्म में आपको पुरानी दिल्ली और पंजाब की मिट्टी की सौंध दिखाई देगी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा , फातिमा शेख और शरीब हाशमी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

मस्ती 4,,,,,,, विवेक ओबेरॉय, ऋतिक देशमुख और आफताब शिव दासनी की तिगड़ी फिल्म में धमाल मचाने वाली है। यह फिल्म भी 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

अब देखना यह है कि यह चार फिल्में रिलीज़ होने पर निर्माता निर्देशकों के लिए कितना फायदेमंद साबित होती हैं।