भाजपा ने निकाली तिरंगा एकता यात्रा, गूंजे वंदे मातरम के नारे

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

बाबागंज -क्षेत्र में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा रन फॉर यूनिटी के तहत तिरंगा एकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के झींगुर शिवाला मंदिर से यात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया, उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

एकता यात्रा झींगुर से होती हुई लक्ष्मीगंज, नगर पंचायत हीरागंज बाजार और हीरागंज चौराहा पार कर माँ र देवी धाम में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान फतेह बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित सभी प्रतिभागी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह पप्पन, पवन गौतम, उदय शंकर पांडे, उदय मिश्र , आशुतोषमणि द्विवेदी, शैलेंद्र पांडे सिंघम, ज्ञानेंद्र मौर्य ,देवराज मौर्या, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।