ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सीएम योगी को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को मांग पत्र देते ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी। जागरण बस्ती: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र बुधवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को सौंपा। मंडलायुक्त ने पत्रकारों की मांगों से जुड़ा ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने सहित अपने स्तर से आवश्यक सहयोग करने की बात कही। संगठन के मंडल अध्यक्ष डा. बलराम त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दो प्रतिनिधि सम्मिलित करने, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन एवं निरूपण के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन, प्रदेश की राजधानी में कार्यालय हेतु स्थान आवंटन, तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिए किए गए प्रावधानों में संशोधन, गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। संगठन के प्रदेश महामंत्री डा. संजय द्विवेदी ने कहा कि आज पत्रकारों के सामने तमाम चुनौतियां हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। जिससे कि पत्रकार सुरक्षित होने के साथ संसाधन और सुविधाओं से युक्त हो सके। ग्रामीण पत्रकारों के हित को देखते हुए सरकार को मान्यता सहित अन्य मांगों पर विचार करते हुए तत्काल फैसला लेना चाहिए। मंडल अध्यक्ष डा. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार को तत्काल इसके लिए आदेश जारी करना चाहिए। जिससे कि पत्रकारों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री विवेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरव त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र, राजेश सिंह, रामललित यादव, रूबल कमलापुरी, अनूप श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, सुशील दुबे, राम कृपाल दुबे, विजय कुमार शर्मा, बृज किशोर यादव, शमशेर सिंह, शक्ति शरण उपाध्याय, बेचूलाल अग्रहरि, संतोष कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।