सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई एकता यात्रा
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। यात्रा विधानसभा क्षेत्र के दुबौला चौराहे से चलकर हरदी पहुंची।यहां पर श्री गणेश विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सभा का आयोजन हुआ। सरदार पटेल के चित पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश हित में किए गए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का बड़ा कार्य किया। उन्होंने तमाम रियासतों को एक करके स्वतंत्र भारत को अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि सरदार पटेल किसी एक जाति विशेष के नेता नहीं थे। वह सर्व समाज और पूरे राष्ट्र के नेता थे। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो आज भारत देश बीस देश में बंट गया होता। उन्होंने बहुत ही निर्भीकता और आशा के साथ देश को संभालते हुए आगे बढ़ाया। सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, उमाशंकर पटवा, सुशील सिंह, प्रत्यूष सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से दुष्यंत सिंह, विनोद चौधरी, शैलेश पांडेय, संजय सिंह, वरुण पांडेय, गौरव तिवारी, नागेंद्र सिंह सिंकू, ओम प्रकाश ओझा, लवकुश शुक्ल, श्रीराम पांडेय, दिग्विजय सिंह राना, दुर्गेश शुक्ल, शिवम अग्रहरि, शिव कुमार अग्रहरि, राधेश्याम कमलापुरी, सोनू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।