सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊघाट में लिवर रोगी की सफल उपचार से बची जान

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊघाट पर तैनात डाॅ. शशि कुमार ने गंभीर लिवर रोग (CLD) से पीड़ित मरीज का सफल उपचार कर उसकी जान बचाई। मरीज रवि चंद्र, उम्र 35 वर्ष, निवासी बस्ती सदर, को लिवर की गंभीर बीमारी के साथ खून की कमी, गुर्दे की समस्या एवं सांस लेने में दिक्कत थी।

 

मरीज के पेट में अत्यधिक फ्लूइड जमा होने के कारण पाँच दिन के अंतराल पर दो बार एब्डोमिनल फ्लूइड टैपिंग की गई, जिसमें करीब 2-2 लीटर फ्लूइड निकाला गया। उपचार के बाद मरीज की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

इस उपचार कार्य में डाॅ. शशि कुमार के साथ फार्मासिस्ट श्याम कुंवर श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट इंटर्न के छात्र भी सहयोग में उपस्थित रहे।