बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) शासन की मंशा के मुताबिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द के पर्यवेक्षण में न्याय पंचायत दुबौलिया का बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुआ, कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में पू मा विद्यालय दुबौलिया की टीम कप्तान अमरेश की टीम प्रथम स्थान पर रही, कम्पोजिट विद्यालय दुबौलिया की टीम कैप्टन शिवा गौतम के नेतृत्व में द्वितीय स्थान पर रही, जूनियर बालिका वर्ग में बंजरिया सुबी की टीम कैप्टन प्रिया के नेतृत्व में प्रथम स्थान पर रही, टीम कैप्टन कुमारी ऋचा के नेतृत्व में कंपोजिट दुबौलिया की कबड्डी टीम द्वितीय स्थान पर रही, प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में कटरिया द्वितीय की टीम प्रथम स्थान पर रही, प्राइमरी बालिका वर्ग में कंपोजिट कन्या दुबौलिया की टीम प्रथम स्थान पर रही, इस अवसर पर जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, न्याय पंचायत प्रभारी शैलेंद्र सिंह, दिनेश जी शुक्ल, अजीत आनंद गौतम, पंकज शर्मा, रोशन कुमार मिश्रा, करुणाकर, प्रवीण कुमार सिंह, रतन सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, अजय सिंह आदि की सहभागिता रही।