अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल

( अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल )

आयोजक रमेश कदम और म्यूज़िक अरेंजर रोशन कांबले के संयोजन में सजी संगीतमयी सुरमई शाम,,,

अनुराग लक्ष्य, 11 अक्टूबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

बीती शाम उस वक्त संगीत के सुरमयी शाम में तब्दील हो गई जब मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के 83 वें जन्म दिवस के अवसर पर वक्रतुंड ने अपनी 15 वीं संगीत मयी प्रस्तुति अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल लेकर हाज़िर हुई।

दादर में प्लाजा सिनेमा के सामने छत्रपति शिवाजी मंदिर के हॉल में इस शानदार कार्यक्रम में आयोजक रमेश कदम और म्यूज़िक अरेंजर रोशन कांबले द्वारा एक सफल आयोजन पेश करके खचाखच भरे सभागार में उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। तालियों के शोर में फिर एक से एक गीतों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा।

अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्मों के गीत में एक नज़र, परवरिश, कसमें वादे, बरसात की एक रात, अभिमान, अदालत, लावारिस, दोस्ताना, सिलसिला, आखिरी रास्ता, शराबी, राम बलराम, सुहाग, कभी कभी जैसी फिल्मों के गीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस शानदार कार्यक्रम में सिंगर सनी सिंह, प्रिया बागवे, आदित्य सोपारकर, शिप्रा जैन, जयंती पड़ाया , विरशाली चौधरी, पुष्पा सीताराम, शशि शेट्टी, एस विजय कृष्णन, रमेश कदम, अर्पण कदम, योगिता देशपांडे, विपिन आरोलकर, अभिजीत भागवत, रवींद्र, आह्लाद , अभिजीत, नन्द किशोर, श्रीराम जैसे गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शानदार संचालन विनायक शिंदे ने किया।