कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट में स्थित श्रीगुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को एक राष्ट्र और एक चुनाव विषय पर आधारीत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि देश की आजादी के बाद तमाम चुनाव देश में एक साथ हुए थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने निजी स्वार्थ के कारण गांव की प्रक्रिया में फेर बदल कर दिया। जिससे बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्य भी बाधित होता हैं। ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि एक साथ चुनाव होने में ही देश मजबूत होगा। जब देश मजबूत होगा तभी जनपद व गांव का विकास संभव है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की तरक्की होगी। बार बार चुनाव कराने पर सरकारी धन खर्च होने के साथ ही साथ कर्मचारियों व अधिकारियो को भी परेसानी होती झेलना पड़ता है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि, प्रधानाचार्य सर्वेंद्र दूबे, मनीष त्रिपाठी, मनोज, लालचंद, सचिदानंद, कृष्ण कुमार सहित तमाम शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।