न्यायालय सुचारू रूप से चलाए जाने हेतु पुरातन बार ने तहसील रानीगंज के समस्त न्यायाधिकारी मजिस्ट्रेट से किया आग्रह।

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़। तहसील रानीगंज में विगत लगभग दो माह से उपजिलाधिकारी विमल कुमार की कार्यशैली को लेकर तहसील रानीगंज के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज (पुरातन) के अध्यक्ष विमलचंद तिवारी को रानीगंज तहसील के विभिन्न अधिवक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से लिखित पत्र के माध्यम से समस्त न्यायालय चलाए जाने की मांग की गई। जिसपर तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज (पुरातन) के अध्यक्ष विमलचंद तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें बताया गया की मेरे संगठन द्वारा पूर्व में तहसील में अधिवक्ता एवं अधिकारी के मध्य चल रहे गतिरोध खत्म करने का प्रयास किया गया है। अधिवक्ता एवं वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए तहसील में नियुक्त समस्त न्यायाधिकारी मजिस्ट्रेट से आग्रह करता हूं कि आगामी सोमवार से समस्त न्यायालय पूर्ववत चलना प्रारंभ करें। पुरातन बार ने अधिवक्ता बंधुओ से समर्थन की अपील भी की है। तहसील बार एसोसिएशन रानीगंज (पुरातन) के अध्यक्ष विमलचंद तिवारी ने कहा कि मैं हड़ताल का समर्थन नहीं करता हूं। बल्कि अधिवक्ता एवं वादकारियों के हित तहसील के समस्त न्यायालय सुचारू रूप से संचालित कराया जाने हेतु समस्त न्यायाधिकारी मजिस्ट्रेट से आग्रह करता हूं। वादकारियों एवं अधिवक्ताओं का हित हो तभी होगा जब तहसील में स्थित समस्त न्यायालय में कार्य सुचारू रूप से चलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट संतोष कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय एडवोकेट, महामंत्री आशुतोष द्विवेदी एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुरेश पाल एडवोकेट, प्रशासन मंत्री सागर मिश्रा एडवोकेट, एडवोकेट अरविंद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी तहसीलदार बार एसोसिएशन रानीगंज आरजू कुमार गुप्ता एडवोकेट, सुरजीत कुमार पटेल एडवोकेट, संजीव कुमार पांडेय एडवोकेट, मोहम्मद असहाब एडवोकेट सहित अन्य सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।