जन सामान्य की शुकायतो की जन सुनवाई व संवाद हुआ

प्राचीन तालाबों व धरोहरों पर बढ़ रहे स्थाई अतिक्रमण व कब्जो पर लोकपाल ने जताई चिंता ग्राम पंचायत को विकसित कर संरक्षण का दिया निर्देश

 

तय हुआ प्रत्येक माह होगी ग्राम सभा की खुली बैठक

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर प्राण की अध्यक्षता में सांगीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत संगीपुर मनरेगा चौपाल का आयोजन हुआ। लोकपाल ने ग्राम चौपाल में जन सामान्य की शुकायतो की जन सुनवाई की और मनरेगा प्रतिनिधियों तथा जन प्रतिनिधियों से संवाद किया। लोकपाल ने ग्राम के भ्रमण व निरीक्षण के दौरान पाया की ग्राम स्थित प्राचीन तालाबों, धरोहरों व धार्मिक स्थलों पर स्थाई अतिक्रमण व कब्जे बढे रहे है जिससे प्राचीन संपदाएँ नष्ट हो रही है लोकपाल ने ग्राम पंचायत को ग्राम सभा की प्राचीन संपतियों को मनरेगा से विकसित करके संरक्षित करने का सुझाव दिया।

 

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने सर्व प्रथम सांगीपुर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित मनरेगा चौपाल में भैरवन ग्राम पंचायत के संजय गिरी द्वारा पिछले एक साल से लगातार ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यो में शिकायत की जा रही है। संजय गिरी की समस्या को ग्राम सभा के बीच सुना गया। बैठक में 5 कार्यो के स्थलीय निरीक्षण हेतु चिन्हांकन हुआ। लोकपाल द्वारा शिकायत कर्ता व ब्लाक तथा ग्राम के जिम्मेदार मनरेगा कर्मियों व तकनीकी टीम के साथ पैदल भ्रमण करके स्थलीय निरीक्षण किया। 3 चकमार्ग व 2 तालाब के मामलों का में अधिकतर कार्य हुए पाए गए परंतु बरसात के कारण कुछ कमियां दिखी। साथ ही कुछ कार्यो में सी आई बी बोर्ड नही मिले। जिस पर लोकपाल ने ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक व सचिव को सभी कार्यो की तकनीकी आख्या ब्लाक टीए के द्वारा अबिलम्ब प्रस्तुत करने तथा समस्त पत्रावली व अभिलेखों के साथ लोकपाल कार्यालय में उपस्थित होकर सभी तथ्यों से अवगत कराने का निर्देश दिया।

 

लोकपाल की उपस्थित में ग्राम सभा के सदस्यों द्वारा तय किया गया की प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को अनिवार्य रूप से ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान नरेश शिल्पकार की अध्यक्षता में आयोजित होगी। लोकपाल ने शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत में अपनी सच्ची व ईमानदार भूमिका मर्यादा के साथ निभाने की हिदायत देते हुए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गाँव के हित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर लोकपाल समाज शेखर से ग्राम रोजगार सेवक संघ सांगीपुर के प्रतिनिधियों ने सामूहिक मुलाकात कर अपने कम मानदेय व आॅनलाइन कार्यो में खर्च होने वाले डाटा व मोबाइल के संदर्भ में ज्ञापन सौपा । जिस पर लोकपाल ने आश्वस्त किया की जल्द जनपद स्तर पर समीक्षा करके प्रदेश व भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र सिंह, आलोक आजाद, संजीव मिश्र सहित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार, ब्लाक तकनीकी सहायक रमेश शुक्ल, ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता यादव सहित समस्त संबंधित मनरेगा कर्मी व ग्राम वासी शामिल रहे।