• ओपेक चिकित्सालय केली में चल रहा छात्र का उपचार
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में पशु अस्पताल के पास साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवक ने ठोकर मार दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी कुदरहा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ओपेक कैली रेफर कर दिया।
कलवारी थाना के छरदही गांव निवासी 15 वर्षीय सिद्धार्थ पुत्र अनिल कुमार कुदरहा पढ़ने जा रहे थे। पशु चिकित्सालय के पास पहुंचे ही थे कि धनघटा की तरफ जा रही मोटरसाइकिल सवार पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह राम जानकी मार्ग के किनारे बने नाले पर गिर गया और सर में गंभीर चोट लगा गयी। स्थानीय लोगों ने छात्र को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचा। उपचार के बाद चिकित्सक ने ओपेक कैली रेफर कर दिया।
चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।