रेड हाउस रहा अव्वल, चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप व एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने बढ़ाया हौसला
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था – “समाज में सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव”।
कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। येलो, ग्रीन, रेड और ब्लू हाउस की टीमों ने अपने-अपने पक्ष रखे। किसी ने सोशल मीडिया को ज्ञान और समाज के उत्थान का सशक्त साधन बताया, तो किसी ने इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक करार दिया।
जबरदस्त बहस के बाद निर्णायकों ने परिणाम घोषित किया, जिसमें रेड हाउस व येलो हाउस संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर, ब्लू हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी एवं प्राचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने विजयी टीमों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने कहा कि—
“छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर को परखने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय समय-समय पर ऐसे आयोजनों का आयोजन करता रहता है। सोशल मीडिया का उपयोग तभी सार्थक है जब उसे सही दिशा में ज्ञान के लिए किया जाए।”
वहीं, चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, आरती चौधरी, अर्चना त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडे सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।