बस्ती – आज दिनांक 23/09/202 को थाना हर्रैया क्षेत्रांतर्गत अवस्थित एच.एम.ए. इण्टर कॉलेज हर्रैया में पुलिस टीम द्वारा जाकर मिशन शक्ति फेज 0.5 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के परिप्रेक्ष्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं और सुरक्षा उपायों के संबंध में किए गए प्रबंध के बारे में जानकारी दी गई। उनको सुरक्षा के गुर सिखाए गए तथा सुरक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। इसके अलावा मिशन शक्ति से संबंधित समस्त हेल्प लाइन नंबर्स 1090, 112, 1098, 1076, 1930, 108, और 181
आदि की विधिवत जानकारी दी गयी। साइबर फ्राड और साइबर क्राइम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसके साथ ही उन्हें गुड टच, बैड टच इत्यादि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर खुशी तिवारी नाम की बालिका ने जोरदार भाषण दिया और अपने सहपाठी छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य, कॉलेज की शिक्षिकाएं और समाजसेवी चंद्रमणि सुदामा पांडे जी के अतिरिक्त पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।