मिशन शक्ति अभियान के तहत शालू वर्मा बनी एक दिन की खंड विकास अधिकारी

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) हरैया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शालू वर्मा मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को 12:00 बजे खंड विकास अधिकारी हरैया बनी इस अवसर पर कार्यालय सीनियर बाबू टाइप बाबू स्वागत किया ताकि वह प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अनुभव कर सके और उनमें आत्मविश्वास क्षमता का विकास हो सके इस पहल के तहत छात्राएं अपनी समस्या बताती हैं महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखती हैं और पर प्रशासनिक कार्यों मैं सक्रिय भागीदारी करती हैं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है मिशन शक्ति के अंतर्गत शालू वर्मा को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी हरैया बनाया गया कक्षा 8 की छात्रा शालू वर्मा कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया मौजूद कर्मचारियों से परिचय प्राप्त की खंड विकास अधिकारी विनय त्रिवेदी ने स्वागत किया और उन्हें अपने दायित्व की जानकारी दी इस दौरान एक दिन की खंड विकास अधिकारी ने सभी कार्यों की समीक्षा की कार्यालय परिषद की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए विकास कार्यों की भी समीक्षा की इस प्रकार अपने एक दिवसीय कार्यकाल में न केवल कार्यालय का निरीक्षण किया बल्कि विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी ली इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विनय दिवेदी एपीओ आनंद मिश्रा विद्यालय की टीचर श्रीमतीरीना, दिनेश श्रीवास्तव दिनेश वर्मा जेई जानकी सिंह सहित विकासखंड के कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।