बहराइच: हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत अवध वाटिका साहित्य संस्थान (रजिस्टर्ड), बहराइच द्वारा प्रकाशित अवध काव्यांजलि के रस्म-ए-इजरा (विमोचन), सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन और मुशायरा 21 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद हॉल, बहराइच में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व कवि शिव कुमार सिंह रिक्वार करेंगे। मुख्य अतिथि सैयद आसिफ करमानी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद तैएब, डॉ. राजेंद्र प्रसाद बौद्ध, और अमन सुल्तानपुरी शिरकत करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष पी के प्रचण्ड उपाध्यक्ष रईस सिद्दीकी एवं महामंत्री तिलक राम अजनबी ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि अवध वाटिका के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उन सभी कवियों और शायरों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर अवध वाटिका साहित्य रत्न 2025 सम्मान से नवाजा जाएगा, जिनके रचनात्मक कार्य अवध काव्यांजलि संकलन में शामिल हैं। इनमें शिव कुमार सिंह रिक्वार, राम सागर राव (पूर्व विधायक), किशोरी लाल चौधरी, विनोद कुमार पांडे, डॉ. अब्दुल सुबहान खान शाद बलरामपुरी, शाहनवाज खान बहराइची, किशोर श्रीवास्तव, डॉ. अशोक गुलशन, पी.के. प्रचंड, रईस सिद्दीकी बहराइची, शैलेंद्र सागर, खुश्तर रहमानी सीतापुरी, शैलेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. दिनेश त्रिपाठी शम्स, अब्दुल रफी खान बम्पर बहराइची, डॉ. रंजन विशद, फैज बहराइची, तिलक राम अजनबी, विनोद कश्यप, अमित कुमार, सुनील कुमार, सगीर अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद कलीम खान, शैलेंद्र कुमार तिवारी, महमूदुल हक अज्म बलरामपुरी, राम सागर कश्यप छत्तीसगढ़िया, प्रमिला कश्यप छत्तीसगढ़िया, मिथिलेश कुमार जायसवाल, शिवांगी राज, तारिक हाशिम , श्रीमती शहनाज जहां, और महीप चंद कनौजिया के नाम उल्लेखनीय हैं।
संस्थान के अध्यक्ष पी.के. प्रचण्ड के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में डॉ. एखलाक हरगांवी, इलियास चिश्ती सीतापुर, फौक बहराइची, आफाक अंजुम, शफक अंसारी, अज्म गोंडवी सहित अन्य स्थानीय कवि और शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।