स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की बच्चों को दिलाया गया शपथ 

बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य)। जिला बस्ती के आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार में ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की बच्चों को शपथ दिलाया गया।

स्वच्छता ही सेवा महा अभियान के अंतर्गत वार्ड नं 06 में दीनानाथ इन्टर कालेज के बच्चों को साफ सफाई, सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग आदि के बारे में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र भूषण मिश्र एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ नगर पंचायत रूधौली लिपिक संजीव द्विवेदी द्वारा दिलवाई गई। कहा गया कि स्वच्छ रूधौली, स्वस्थ रूधौली आपकी जिम्मेदारी, हमारी पहचान है।

इस मौके पर स्कूल प्रबन्धक दीनानाथ चौधरी, अमित कुमार सीएम फेलो, आईईसी मेम्बर अवनीश शुक्ला, धर्मेंद्र एवं अध्यापकगण सहित अनेक लोग मौजूद रहे।