सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी राजित राम वर्मा रालोद में शामिल

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को अवध क्षेत्र में मजबूत करने के प्रयास के तहत, पार्टी के अवध जोन अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने सोहावल के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी राजित राम वर्मा को पार्टी में शामिल किया। सदस्यता समारोह सोहावल विकास खंड के कांटा चौराहा स्थित रालोद जिला सचिव राम मिलन वर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद, राजित राम वर्मा ने कहा कि वह रालोद की नीतियों और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से प्रभावित हैं, जिसके कारण उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। चौधरी राम सिंह पटेल ने बताया कि इस समय पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है, जो 14 अप्रैल से शुरू होकर 31 अक्टूबर को समाप्त होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नहीं होगा, वह पार्टी में किसी पद पर नहीं रह सकता।
इस अवसर पर रालोद के जिला महासचिव (संगठन) राम शंकर वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, अजित वर्मा, श्याम सिंह पटेल और शिव प्रसाद भी मौजूद रहे।