बीडीओ श्वेता वर्मा ने सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों के साथ की बैठक 

पौली।विकास खण्ड पौली के सभागार मे‌ सोमवार को सभागार मे सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों की बीडीओ श्वेता वर्मा की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद सोशल आडिट के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए बीडीओ साहिबा  ने कहा कि ग्राम पंचायतो मे कराए गए विकास कार्यों के सत्यापन के लिए  सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसीक्रम मे ब्लाँक  कोऑर्डिनेटर ग्रीस चन्द यादव  ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक करें। जिससे आम जनता भी निगरानी प्रक्रिया में भागीदार बन सकेगी।
 ग्राम पंचायत स्तर पर हुए कार्यों का सटीक और निष्पक्ष मूल्यांकन करना ही टीम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष ऑडिट प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया।इस मौके बीडीओ श्वेता वर्मा,ब्लाक कोआँर्डिनेटर ग्रीसचन्द यादव, राजकुमार,अखिलेश शर्मा, अब्दुलाह्,अमृतबाला अर्चना मिश्रा सहित सभी सोशल आडिट टीम के सदस्य मौजूद रहे।