1 सितम्बर को स्कूलों में दिलाया जायेगा पंच प्रण का संकल्प
बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ का पोस्टर का विमोचन किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पहल की सराहना करते हुये कहा कि विद्यालयों में अच्छी शिक्षा और छात्रों को संस्कार देने का दायित्व शिक्षकों पर है।
विमोचन के बाद महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद ने बताया कि आगामी 1 सितम्बर को शासकीय, अशासकीय और परिषदीय विद्यालयों में ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ पंच संकल्प दिलाया जायेगा। बताया कि देश के पांच लाख विद्यालयों में एक साथ शिक्षकांे और छात्रों को पंच संकल्प दिलाया जायेगा। इन संकल्पों में विद्यालयों को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद बनाने, सम्पत्ति, समय और संसाधनों को राष्ट्रधन मानते हुये उनका विवेकपूर्ण उपयोग आदि शामिल है।
‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ का पोस्टर के विमोचन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद, कुंवर राकेश प्रताप सिंह, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अटल बिहारी गौड़, डॉ. अंगद पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र चौधरी, राजकुमार प्रजापति आदि शामिल रहे।