शिक्षक अभिभावक बैठक, दोतरफा हो संबाद-आशीष श्रीवास्तव

शिक्षक अभिभावक बैठक, दोतरफा हो संबाद-आशीष श्रीवास्तव

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य )  पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया में आयोजित शिक्षक अभिभावक बैठक को सम्बोधित करते हुए थे एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पीटीएम दो तरफा संबाद युक्त होना चाहिये, बताया कि दीक्षा एप्लीकेशन पर उपलब्ध वीडियो बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रोचक बनाते हैं, यह पहल छात्रों में शैक्षिक समृद्धता लाने में कारगर साबित हो रही है, शारदा कार्यक्रम बच्चों के ठहराव में सहायक है, निपुण भारत योजना के माध्यम से भाषा तथा गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, बैठक में उन्होंने आईसीटी के प्रयोग को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया और कहा कि तकनीक के माध्यम से ही बच्चे नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं, एआरपी अखण्ड प्रताप सिंह, जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, घनश्याम पांडेय, रवीउल्लाह सहित कई अभिभावकों ने अपने विचार रखे, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति प्रह्लाद, प्रधानाध्यापिका शारदा देवी, इन्द्रावती, बेइला देवी, चन्द्र प्रकाश, ऊषा देवी, सीमा, श्लोका देवी, सन्जू , सूरज देवी, कमला देवी, मोना, रुना वर्मा, गोविंदा, अनीता, राजकुमार, अली हुसैन, मुस्तका, सुरेश कुमार, रामदेव, रामनाथ, सौम्या, सुनीता देवी, गुजराती, सुन्दरम शर्मा, श्रवण कुमार, रामललित, सौरभ सहित तमाम अभिभावकों की सहभागिता रही।