पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने टैक्सी स्टैंड पर वसूली न करके दूसरे जगह जबरदस्ती वसूली का लगाया आरोप

रिपोर्टर – बद्री प्रसाद

नौतनवा (महराजगंज) नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता करके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजा है। अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि नगर पालिका परिषद नौतनवा में टैक्सी स्टैंड की नीलामी हुई है। जिस जगह टैक्सी स्टैंड बना है वहां पर वसूली न करके दूसरी जगह पर जबरदस्ती वसूली की जा रही है। गिट्टी बालू लेकर आ रहे गाड़ियों से भी जबरदस्ती वसूली की जा रही। नेपाल जा रही फल सब्जी की गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। नेपाल राष्ट्र से जो चार पहिया वाहन नौतनवा बाजार में प्रवेश कर रहे है उन सभी गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से अवैध वसूली बंद कराया जाये और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।