रामनगरी अयोध्या में 2026 में होगा ‘श्री राम राज्य महायज्ञ 9011 कुंड

 

अयोध्या — रामनगरी अयोध्या में वर्ष 2026 में सरयू तट पर दिव्य ‘श्री राम राज्य महायज्ञ’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों का आगमन होगा, जबकि लाखों श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।

इस महायज्ञ का संयोजन श्री राम वंशज भूपेंद्र प्रसाद हनुमान महाराज जी कर रहे हैं। महाराज जी के अनुसार, माता सरयू के पावन तट पर यह अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ होगा और विश्व का प्रथम ऐसा महायज्ञ बनेगा, जिसमें 9011 कुंड स्थापित किए जाएंगे।

महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राम की पुण्य प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-कल्याण, देश-कल्याण और भारत सहित संपूर्ण विश्व के यश-वैभव को बढ़ाना है। वर्तमान में सरयू तट पर जल भरा है और महाराज जी ने माता सरयू से प्रार्थना की है कि मई 2026 में इस पुण्य कार्य के लिए स्थान प्रदान करें।