संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

बस्ती: महराजगंज कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। दिवंगत की पहचान 28 वर्षीय विजय उर्फ छोटु, निवासी महराजगंज कस्बा के रूप में की गई है। स्वजन के अनुसार,रोज की भांति वह घर में सोए हुए थे। रात्रि करीब 11:30 बजे घर के भीतर लगे नल के पास अचेतावस्था में गिरे मिल। सिर से काफी अधिक मात्रा में खून बह चुका था। घरवाले तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए जहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोगों का कहना है कि विजय नल से टकरा गए होंगे। सिर से बहुत अधिक खून निकल जाने से उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील कुमा गौड़ के मुताबिक दिवंगत के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि नशे की हालत में नल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए होंगे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।। इस घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल