ग्राम प्रधान पैली ब्लॉक सेमरियावा जनपद संत कबीर नगर की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष व कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं। ग्राम प्रधान पैली ने बताया कि देश की एकता और अखंडता एक महत्वपूर्ण जामा है जिसे हर हाल में हम सभी को कायम रखना चाहिए उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आजादी का एक महापर्व है जिसके लिए अनेक लोगों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उन्होंने बताया कि आजादी इतनी सहज नहीं थी जितना आज दिखाई दे रहा है अंग्रेजों के जुल्म से भारत सहम सा गया था लेकिन वीर- वीरांगनाओं ने आजादी के लिए संघर्ष किया और अंततः हमें 15 अगस्त सन 1947 को आजादी मिली उन्होंने कहा कि त्योहार हमारा एक सांस्कृतिक पहचान है और इसके लिए हम सभी को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ प्रत्येक पर्वों को मनाना चाहिए। मीडिया के माध्यम से उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में ग्राम सभा के विकास के लिए मैंने अनेक कार्य किए हैं और आगे भी करता रहूंगा ।संत कबीर नगर से पत्रकार ओंकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट से उन्होंने अन्य तमाम योजनाओं को ग्राम सभा में लाने का प्रयास बताया ।संत कबीर नगर से ओमकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट।