लखनऊ। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र (प्ज्व्ज्), अलीगंज में चल रहे कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कौशल तकनीक और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों को इस प्रकार प्रशिक्षित किया जाए कि वे भविष्य में प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम बनें।संस्थान के निदेशक (प्राविधिक) डीके सिंह ने विभिन्न व्यवसायों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी साझा की और बताया कि प्रशिक्षक अपने-अपने संस्थानों में प्राप्त ज्ञान का प्रयोग कर अधिकाधिक प्रशिक्षार्थियों को लाभान्वित कर सकते हैं।कार्यक्रम में त्क्।ज् कानपुर के उपनिदेशक राहुल प्रियदर्शी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को संस्थानों में क्रियान्वित कर ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुँचाया जाएगा।कार्यक्रम में संस्थान की उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक भी उपस्थित रहीं। अतिथियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।