अम्बेडकर नगर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रतन अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता विद्यालय के आचार्य दयाशंकर मिश्र रहे, इस कार्यक्रम में कुल 21 भैया बहनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने भैया बहनों को आशीर्वचन एवं उपहार प्रदान किया। मुख्य वक्ता ने भगवान श्री कृष्ण की कहानी भैया बहनों को सुनाई एवं आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनें उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण ने अतिथियों एवं भैया बहनों का आभार ज्ञापित किया।