अमित पटेल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी की दिये हार्दिक शुभकामनाएं

संतकबीरनगर – जनपद संत कबीर नगर ब्लॉक सेमरियावा ग्राम सभा डारी डीहा अमित पटेल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं व दिल्ली मुबारकबाद। संत कबीर नगर से पत्रकार ओकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल विगत 4 वर्षों में ग्राम सभा के विकास के लिए अनेक कार्यों को अंजाम दिया अपने चंद समय में बहुत कम उम्र में होने के बाद भी, उम्र के तजुर्बे से कहीं अधिक सामाजिक तजुर्बे को लेकर चलने वाले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने विगत चार वर्षो में ग्राम सभा के लिए अनेक कार्यों को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि 2026 के चुनाव में यदि जनता मुझे दोबारा प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है तो शेष बचे हुए कार्य जो ग्राम सभा में अब तक नहीं हुए हैं उसे भी अवश्य पूरा करूंगा उन्होंने कहा कि देश आजादी में जी रहा है और इस आजादी की कीमत अनेक लोगो ने अपने प्राणों को निछावर कर दिया। आजादी का यह जश्न दुनिया की सबसे कीमती जश्नो में से एक है आजादी पाने के लिए अनेक लोगों ने अपना सब कुछ देश की बलिदान की वेदी पर न्योछावर कर दिया, उन्होंने बताया कि हम सभी को आजादी का यह जश्न हर्ष के साथ व कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।