शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान पर स्वतंत्रता दिवस* हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान बस्ती में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम संस्था की संरक्षक मंजू अग्रहरि जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों द्वारा राष्ट्र गान, झंडा गीत एवं राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया गया।

संस्थान की डायरेक्टर डॉ रंजना अग्रहरि जी ने छात्र-छात्राओं को बड़े उत्साह पूर्वक संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ भारती एवं देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए याद किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना के साथ साथ समूह व एकल देशगीत की रंगारंग प्रस्तुति कर सभी छात्र छात्रों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आनंद गुप्ता तेज बहादुर, मुस्कान, अवनीश,अमृता, अमित एवं संस्था की शिक्षिका सलोनी सागर व सुप्रिया वरुण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।