स्काउट गाइड ने स्काउट भवन पर मनाया स्वतंत्रता दिवस 

बस्ती। आज स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर स्काउट गाइड ने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में समारोह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिला संगठन प्रताप शंकर पांडेय ने ध्वजारोहण किया, देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए सदैव विचार किया जाना चाहिए, राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमें हमें देश प्रेमी बनाये रख सकती है, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय ने कहा कि हमारा जीवन देश के काम आए और हम अपने देश पर गर्व करें यह सौभाग्य की बात है, आजीवन सदस्य भारत स्काउट और गाइड, एस आर जी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन देश पर बलिदान हुए जवानों को नमन करने का दिन है जिनके कारण हम आजाद फिजां में सांस ले पा रहे हैं, प्रताप शंकर पांडेय जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ने कहा कि अपने कर्त्तव्य व दायित्व का ईमानदारी से निर्बाह करना ही सच्चा देश प्रेम है, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट आदर्श मिश्रा, विजय, प्रमोद, अनस, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड खुशबू , नंदिनी, प्रियंका, गरिमा आदि लोग मौजूद रहे।