79 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार कोे क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही साथ संकल्प पत्र पढ़कर देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली गई। ब्लाक मुख्यालय पौली में ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, बीआरसी पर बीईओ पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा, माडल प्राथमिक विद्यालय बछईपुर पर विनोद पांडेय, प्राथमिक विद्यालय कोहलवा पर चंद्रशेखर यादव, कम्पोजिट विद्यालय चकिया मे बलबीर यादव , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा में प्रशांत कुमार, रामपुर पश्चिमी में राम मोहन शुक्ला, उदहा में राम उजागिर दुबे,मुडाडीहा में धनंजय पाण्डेय,कम्पोजिट विद्यालय तिलकुपुर में उर्मिला देवी, सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी एव गैर सरकारी जगहो पर लोगो ने झण्डारोड कर अमर शहीदों को याद किया ।