************* लखनऊ -झारखंड की सुप्रसिद्ध कवियित्री व लेखिका पूर्णिमा सुमन जी को लखनऊ में निहारिका साहित्य मंच कन्ट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा” विश्व भूषण सम्मान”उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रीआ०अनिल राजभर के हाथों दिया गया। देश-भर से हर राज्य के प्रसिद्ध कवि-कवियित्रि को उनकी साहित्य में किए कार्यो के लिए चयनित किया गया था, जिसमें झारखंड की बेटी व कवियित्री पूर्णिमा सुमन जी को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
इस मौके पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह के सस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह शिव रायबरेली,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इन्द्रेश भदौरिया, रायबरेली, मुख्य साहित्यिक सलाहकार कवि सुंदरम सोनी फतेहपुर और देश विदेश मे प्रसिद्ध रायबरेली काव्य साहित्य समूह के मार्ग दर्शक मंडल प्रमुख डॉ खालिद हुसैन सिद्दीक़ी, केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार शिव दुसौटी, रायबरेली, आदि मौजूद रहें तथा कार्यक्रम के साक्षी बने. कार्यक्रम उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की निदेशक डॉ अमिता दुबे ने की. फाउंडर डॉ रीमा सिन्हा ने सभी को धन्यवाद दिया।