नौतनवा( महराजगंज) सावन माह के पवित्र महीने में नौतनवां कस्बे के गांधी चौक पर स्थित एक फास्ट फूड दुकान पर महुअवा टोला गोपलापुर निवासी देवेश साहनी अपने परिजन के साथ उक्त दुकान पर पनीर रोल का आर्डर किये। लेकिन दुकानदार द्वारा पनीर रोल के जगह चिकन रोल दे दिया। जब उन लोगो को पता चला कि पनीर के जगह चिकन रोल दे दिया है। तब उन लोगों ने गहरी आपत्ति जताई और दुकानदार पर धार्मिक भावना और आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत किया। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने दुकान संचालक शमीम पुत्र गुलाम दस्तगीर (38) वर्ष निवासी गुलाल पुरवा, थाना फखरपुर जिला बहराइच, दुकान कर्मचारी तुफैल अहमद पुत्र अनवर मोहम्मद उम्र 19 वर्ष रानीगंज थाना केसरगंज, जिला बहराइच। जो वर्तमान में वार्ड नं. 6 बाल्मीकि नगर थाना नौतनवां, जिला-महराजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।