इको क्लब फार मिशन लाइफ के अन्तर्गत औषधीय पौधों के गुणों के बारे में छात्राओ को किया जागरूक

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती में इको क्लब फार मिशन लाइफ के अन्तर्गत औषधीय पौधों के गुणों के बारे में शिक्षिकाओं तथा छात्राओं द्वारा जागरुकता फैलाई गई तथा पौधरोपण कार्यक्रम भी मनाया गया इस कार्यक्रम में लेमनग्रास, गुड़हल , तुलसी , पथरचट्टा, कड़ी पत्ता, नीबू, नीम, तथा एलोवेरा के औषधी औषधीय गु‌णों के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं मलिक सबा , आरिफा खातून, नज़राना बतूल, शबाना अंजुम, नुसरत फातिमा , मन्तशा एवं छात्राओं में श्रेया पाठक, अराधना यादव, शाहिना, पल्लवी मौर्या, शालिनी, आफरीन भी रही। इस दौरान बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने उक्त कार्यक्रम से सभी छात्राओं एवं अध्यापिकाओं धन्यवाद प्रकट किया ।