कुदरहा, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाकर एक पेड़ माँ के नाम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण करने के साथ लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।
कलवारी अध्यक्ष संजय चौरसिया के नेतृत्व में कनैला, कोरमा, तुरकौलिया,कनैला,पांऊ में बरगद,पाकड़,पीपल,छितवन सहित तमाम प्रकार के पौधों का पौधा रोपण किया गया।
वहीं पूर्व विधायक रवी सोनकर ने इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ पांऊ पोखरे के किनारे पाकड़,छितवन का पौधरोपण किया। उन्होंने इस अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपड़ के लिए जागरुक किया।
इस अवसर पर मुख्य दुर्गेश अग्रहरि,प्रेम प्रकाश चौधरी, उमा शंकर ओझा, तीसरे दिनेश पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, शिव कुमार यादव, नरेन्द्र ओझा, धर्मेन्द्र ओझा, हरिश्चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।