रिहायशी मकान से जेवरात चोरी

बस्ती: एक रिहायशी मकान से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी घर वालों को देर से हुई। देर शाम डायल 112 की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज कस्बे की मेन गली में रामनारायन का मकान है जिसमें वह जूते चप्पल की दुकान चलाते हैं। रामनरायन के तीन बेटों में से एक संतोष मुंबई रहता है,दूसरा तुषार गुप्ता दुकान संभालता है।तीसरा बेटा पवन दिमागी के रूप से कमजोर है।पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तुषार शनिवार की रात में एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे।भोर में 4:30 बजे लौटे। इधर पवन सुबह ही अपना झोला लेकर बस्ती बहन के यहां चला गया। दोपहर में तुषार ने घर में देखा तो अलमारी का लाकर टूटा था और उसमें रखे जेवरात गायब थे।पहले उन्हें शक हुआ कि कहीं पवन ने ही यह न किया हो। उससे काफी पूछताछ के बाद भी कुछ पता न चलने पर देर शाम आठ बजे डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार सरोज का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अभी तहरीर नहीं मिली है।जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।