विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ आज

बस्ती , जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन /शुभारम्भ 01 जुलाई 2025 को प्रातः 11.00 बजे अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम परिसर बस्ती से किया जायेंगा। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने दी है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत एक विभागीय वाहन रैली का फ्लैग आफ जिलाधिकारी द्वारा किया जायेंगा। रैली आडिटोरियम से प्रारम्भ होकर कचहरी चौराहा होते हुए कम्पनीबॉग चौराहे पर समाप्त होंगी।
———-