बस्ती के बुजुर्ग की गोंडा में मौत,बेटा घायल

बस्ती : परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी बुजुर्ग की गोंडा के फुटहिया में कार की ठोकर से मृत्यु हो गई।जबकि उनका बेटा घायल है।पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम क़रीब सात बजे थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी 58 वर्षीय नेबुलाल अपने बेटे अरविंद भारती उर्फ गोविंद उम्र क़रीब 20 वर्ष के साथ खरीददारी करने गोंडा के मसकनवा बाजार जा रहे थे।सिकंदरपुर–मसकनवा मार्ग पर वह फुटहिया बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया।मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी छपिया ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने नेबुलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे अरविंद भारती उर्फ गोविंद का इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक के पास कोई वैद्य लाइसेंस नहीं है।छपिया थाना के एसओ संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे किशन की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार पुलिस के क़ब्जे में है।मृतक की चार बेटियां लालमती,ऊषा,मनीषा, काव्या,बेटे किशन तथा पत्नी दुरपता का रो रोकर बुरा हाल है।