अयोध्या में चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, पांच महिलाएं गिरफ्तार

 

अयोध्या अयोध्या पुलिस ने रामजन्मभूमि थाना और एंटी-थेफ्ट सेल के संयुक्त अभियान में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक सोने का लॉकेट और चोरी के गहनों को बेचकर प्राप्त हुए ₹5860 नकद बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गीता पत्नी इंद्रेश (जगना तेनुआ, आजमगढ़), पूनम उर्फ नीता, शिवानी, सपना और बछला के रूप में हुई है। इनमें से गीता का आपराधिक इतिहास सामने आया है, जबकि अन्य के इतिहास की जांच जारी है।
इन महिलाओं को आज सुबह टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया और सभी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला के साथ एंटी-थेफ्ट सेल और रामजन्मभूमि थाने के कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गीता के खिलाफ पहले से ही चोरी और चोरी के प्रयास से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अयोध्या पुलिस के इस अभियान को चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है। इस खुलासे के बाद रामजन्मभूमि थाने की कार्यप्रणाली की लोगों ने प्रशंसा की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से अभिमन्यु शुक्ला प्रभारी निरीक्षक बने हैं, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और यह एक बड़ी उपलब्धि है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीश पाण्डेय (आईसी कटरा), उपनिरीक्षक उत्तम यादव, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक आलोक सिंह (सभी थाना रामजन्मभूमि), महिला उपनिरीक्षक उमा देवी, महिला उपनिरीक्षक शिवानी देवी (दोनों थाना रामजन्मभूमि), हेड कांस्टेबल विश्वदीपक तिवारी (एंटी थेफ्ट सेल), महिला हेड कांस्टेबल सुंदरलली (थाना रामजन्मभूमि), कांस्टेबल नवीन कुमार (थाना रामजन्मभूमि), कांस्टेबल आकाश पाण्डेय, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल, कांस्टेबल शशिकांत यादव (सभी एंटी थेफ्ट सेल) और महिला कांस्टेबल सपना (थाना रामजन्मभूमि) शामिल रहे।